Ads 468x60px

Social Icons

0

0

0

Wednesday, 20 May 2026

पाठ क्या लिखूँ ? सरलीकरण (कक्षा ९ )

 

पाठ  - क्या लिखूं ? का सार

 

लेखक पदुमलाल एक निबंधकार हैं

निबंध लिखना उनका शौक है

लिखने के लिए तथ्य इकट्ठे करना , भाषा तैयार करना मतलब परिश्रम करना पड़ता  है|

निबंध के विषय – अमिता और नमिता दो बच्चियां हैं जिन्होंने स्कूल के लिए लेखक को दो अलग – अलग विषय लिखने को दिए

१ – समाज सुधार – जिस पर लिखने को बहुत है | क्या लिखे क्या छोड़े समझ नहीं पा  रहा   |

हर युग में दोष उत्पन्न होते रहते है इसलिए उन्हें सुधारने का कार्य भी चलता रहता है , यह हमेशा अपना रूप बदलता रहता है

समाज सुधारक – बुद्धदेव , महावीर स्वामी , नागार्जुन ,शंकराचार्य ,कबीर , नानक , राजा राम मोहन राय  , स्वामी दयानंद , और महात्मा गाँधी

– दूर के ढोल सुहावने लगते हैं – जिस पर लिखने को कुछ खास नहीं है | इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी कहीं नहीं मिलेगी |यदि पहले पता होता तो सामग्री के लिए खोज भी करता | अब केवल अपने ज्ञान पर ही भरोसा है |

निबंध की विशेषताएं – आदर्शवाद , तथ्य (facts ) , शैली ( writing style ), रूपरेखा ( format ) ,क्रम , भाव , विचार , यथार्थवादी होना चाहिए , भाषा में प्रवाह हो , वाक्य छोटे हों , निबंध छोटा हो

निबंध लिखने का क्रम होना चाहिए – विचार , भाव , तथ्य , शैली , रूपरेखा , सरलता , स्पष्ट , प्रवाह , लघु , वाक्यों में जुड़ाव और आवश्यकता के अनुसार अलंकार एवं मुहावरे तथा अंत में शीर्षक

( कभी – कभी कुछ लेखक अपने आप को महत्त्वपूर्ण दिखाने के लिए अस्पष्ट वाक्य  , कठिन भाषा , दुविधा पूर्ण विचार का प्रयोग करे हैं ताकि सभी को लगे कि आप बहुत गंभीर लेखक हैं जैसे कवियों  के नाम – सेनापति , बाणभट्ट ) अमीर  खुसरो जैसे लेखक एक बार में कई बात कहने की कला जानते थे इसलिए लेखक को लगता है कि मैं भी दोनों विषयों पर एक साथ बात करू तो --

शीर्षक – हैट ( विचार / भाव ) ज़रूरी है खूंटी ( शीर्षक ) नहीं

बाद में भी लिख सकते हैं , मित्रों से भी लिखवा सकते हैं और पाठकों पर भी छोड़ सकते है जैसे शेक्सपीयर के एक नाटक का नाम “ जैसा तुम चाहो “ रखा गया | क्योंकि नाटक लिखना आसान है शीर्षक बनाना मुश्किल |

अंग्रेज़ी लेखक  मानटेन ने कहा –

1.      अनुभव आधारित ही लिखे

इससे निबंध रोचक , प्रवाहपूर्ण , प्रामाणिक , उपयोगी एवं विश्वसनीय बनता है |

लेखक अपने देखे , सुने या अनुभव किये विचारों को ही लिखता है जिससे उसके निबंध यथार्थ और सच्चे होते हैं |

व्यकितगत निबंध भावनात्मक गहराई लिए होते हैं और नवीनता लाते  हैं |

इसके लिए ज्ञान के साथ – साथ सूक्ष्म दृष्टि  ( बारीकी से देखना )

श्रवण शक्ति ( ध्यान से सुनना )

संवेदनशीलता ( भावुकता / जुडाव )लेखक की विशेषता है |

युवा और वृद्ध दोनों ही वर्तमान से असंतुष्ट हैं क्योंकि –

युवा अपने भविष्य में अपनी इच्छाओं के लिए परेशान  हैं | उन्हें जल्दी ही सब कुछ चाहिए | सब्र / धैर्य नहीं है | आगे आने वाली चुनौतियों पर ज्यादा नजर रखते हैं |

वृद्ध अपने अतीत से चिपके रहते हैं , शरीर बिमारियों का घर बन जाता है इसलिए वे चिडचिडे और असंतुष्ट दिखते  हैं | उन्हें लगता है कि अब समाज को उनकी जरुरत नहीं है |ये अन्भावी होते हैं |

अपने अतीत को युवाओं के वर्तमान से अच्छा बताते हैं | इनके अनुसार इनका समय ज्यादा अच्छा था |

जीवन प्रगितशील है आज जो नया है कल पुराना हो जाएगा |

 

 

 

Friday, 1 August 2025

पाठ - तीसरी कसम ( कक्षा १० )

 

पाठ – तीसरी कसम

स्मरण पर आधारित

प्रश्न – शैलेन्द्र फिल्म तीसरी कसम के कौन थे ?

क – कलाकार

ख – गीतकार

ग – साहित्यकार 

घ –शिल्पकार

प्रश्न – फिल्म तीसरी कसम में राजकपूर की क्या भूमिका थी ?

क – हीराबाई

ख – हीरामन

ग – गाड़ीवान

घ – शो- मैन

अनुभव  आधारित

प्रश्न – फिल्म तीसरी कसम के आधार  पर बताइए कि एक सच्चा दोस्त ----- नहीं होता |

क – मददगार

ख – आगाह करने वाला

ग – आलोचक   

घ – दो से चार बनाने वाला

विश्लेषण -

प्रश्न – शैलेन्द्र एक सच्चे साहित्यकार थे क्योंकि वे  अपनी ----------करना  चाहते थे  |

क – आत्मा की भूख शांत

ख – फिल्म बनाना

ग – सच्चाई दिखाना

घ – रुचियों का परिष्कार  

प्रश्न –  कथन – तीसरी कसम शैलेन्द्र के जीवन की पहली और आखिरी फिल्म थी |

कारण – तीसरी कसम को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक मिला |

१ – कथन और कारण दोनों ठीक हैं और एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

२ – कथन ठीक हैं लेकिन कारण गलत है |

३ – कथन और कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे की व्याख्या नहीं करते |

४ – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

अनुभव आधारित

प्रश्न –  फिल्म तीसरी कसम में राजकपूर को लोग समीक्षक और  कला मर्मज्ञ आँखों से बात करने वाला कहते हैं आप इस कोटि में अपने किस कलाकार को रखना चाहोगे ? फिल्म का नाम बताते हुए उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए |

प्रश्न –  राजकपूर ने फिल्म तीसरी कसम को बनाने पर शैलेन्द्र को अपनी सहमती नहीं दी |इसी प्रकार आपने कभी अपने मित्र की किसी बात पर असहमति दिखाई हो और  दोस्ती में तनाव आया हो तो उस परिस्थिति में आपने इस रिश्ते को कैसे संभाला ,  कोई तीन उपाय बताते हुए तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए |

प्रश्न – शैलेन्द्र ने फिल्म के न चलने के कारणों को जानने के बाद भी फिल्म बनाई और वह नहीं चली | इसी प्रकार आपने भी कोई काम  , कारण जानने के बाद भी किया हो तो उसके क्या परिणाम हुए ? ६० – ७० शब्दों में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए |  ३ अंक

विशलेषण आधारित

प्रश्न – पाठ तीसरी कसम में हीरामन का बात – बात पर  कसम खाना आपको उसकी किस विशेषता को अपनाने की प्रेरणा देता है और क्यों ? ५० – ६० शब्दों में कारण बताते हुए उत्तर लिखिए |   ३ अंक  

प्रश्न – क्या  फिल्म ‘तीसरी कसम ‘ में  समाज का  हीराबाई को इज्जत की नज़रों से न देखना उचित था ? तत्कालीन  तथा वर्तमान समाज से तुलना करते हुए स्पष्ट कीजिए | ३ अंक

 प्रश्न - पाठ ‘तीसरी कसम’  में हीरामन की ईमानदारी और संवेदनशीलता तुम्हें किन जीवन मूल्यों की याद दिलाती है? उचित विकल्प चुनिए –

क – त्याग और सम्मान

ख – वचनबद्धता और कटुता

ग – सादगी और शुद्धता

घ -  भावुक और कसम

प्रश्न – क्या  हीरामन का चरित्र समाज को सशक्त और मानवीय बना सकता है ? पाठ तीसरी कसम के आधार पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कोई तीन कारण लिखिए |     ३ अंक  

प्रश्न – हीराबाई की ---------- बोली पर रीझता हुआ राजकपूर हिरामन बन गया |

१ – मनुआ – नटुआ

२ फेनु – गिलासी

३ – महिमामय

४ –  आँखों से बोलना

 

पाठ - दुःख का अधिकार ( कक्षा ९ )

 

मझ पर आधारित

  प्रश्न  १ - दुःख का अधिकार किसे नहीं होता ?

  – सम्भ्रांत हो

2 – सूतक लगा हो

  – अच्छी पोशाक पहनी हो 

४ – जीवन निर्वाह के लिए कोई न हो 

प्रश्न २ – पाठ दुःख का अधिकार में बुढ़िया का डॉक्टर को न बुलाकर ओझा को बुलाना बताता है कि बुढ़िया -------थी |

१ – गरीब

२ – सभ्य

३ – दुखी

४ –  अन्धविश्वासी

ज्ञान पर आधारित

प्रश्न  – कोई भी बुढ़िया को पैसे क्यों नहीं दे रहा था ?

१ – उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी

२ – भगवाना को सांप ने काटा था

३ – घर में कमाने वाला कोई नहीं था

४ – बुढ़िया की पोशाक अच्छी नहीं थी

अनुप्रयोग पर आधारित

प्रश्न १ - पाठ दुःख का अधिकार में यदि बुढ़िया ओझा की बजाय डॉक्टर को बुलाती तो ------- | उचित विकल्प चुनिए -

१ – वह ज़हर निकाल देता

२ – समय पर इलाज हो जाता

  – बच्चे भूख से न बिलबिलाते

  – भगवाना को ज़िंदगी न खोनी पड़ती 

क – केवल १

  – १ व ४

ग – १ , २  व ३   

घ -  १ , २  व ४

स्मरण पर आधारित

प्रश्न – संभ्रांत महिला ने अपने पुत्र की मृत्यु का शोक कितने माह तक मनाया ?

१ – दो

  – डेढ़

२ – अढाई

४ – साढ़े तीन

 

 

Friday, 16 August 2024

पाठ - तीसरी कसम के शिप्कार शैलेन्द्र ( कक्षा १० )

 

पाठ – तीसरी कसम

१ – राजकपूर के व्यक्तित्व की विशेषताएं लिखिए |

२ – आपको राजकपूर एक सच्चे समीक्षक और शैलेन्द्र एक सच्चे साहित्यकार कैसे लगे ? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए |

३ – फिल्म तीसरी कसम सैल्यूलाईड  पर लिखी कविता थी | जिसके कारण फिल्म चली नहीं | जबकि ऐसा माना  जाता है कि  शैलेन्द्र के जीवन की छाप इसमें दिखाई देती है तो क्या आपकी दृष्टि में शैलेन्द्र एक निराश और हारा हुआ व्यक्ति था ? तर्क सहित स्पष्ट कीजिए |

४ –फिल्म तीसरी कसम को विक्रेता नहीं मिल रहे थे ? क्या विक्रेता के अभाव में आपकी सृजनात्मकता का कोई मोल नहीं ? उपभोक्ता के रूप में टिप्पणी  करते  हुए अपने विचार लिखिए |

५ – हीराबाई  का छींट की सस्ती साडी में लिपटना से लेखक का क्या अभिप्राय है ?

६ – राजकपूर में हीरामन का सम्पूर्ण व्यक्तित्व समाया था कैसे ?

७ – साहित्य समाज का दर्पण होता है – फिल्म तीसरी कसम को आधार बनाकर स्पष्ट कीजिए |

पाठ स्मृति कक्षा ९

 

कार्यपत्रिका

१ जब लेखक के हाथ से बबूल  का डंडा गिरा तब लेखक की मनोदशा कैसी थी ? यदि आप उसकी जगह होते तो आपकी मनोदशा कैसी होती ? स्पष्ट कीजिए |

२ – लेखक ने अपनी जगह अपने भई को कुँए में भेजा ? क्यों ? स्पष्ट कीजिए |

३ – यदि आप लेखक के छोटे भाई की जगह होते और लेखक को  सांप ने आपको डंस लिया होता तो आपकी मानसिक स्थिति कैसी होती ? तर्क सहित उत्तर दीजिए |

४ – आपके अनुसार कहानी स्मृति का मुख्य पात्र कौन है और क्यों ?

५ – क्या बच्चों का इस प्रकार जोखिम उठाना आपकी दृष्टि से ठीक था | सतर्क स्पष्ट कीजिए |

६ –  बच्चे झूठ बोलना नहीं जानते थे फिर भी कुँए से बाहर  निकलते हुए जब गाँव के एक लड़के ने उन्हें देख लिया तो लेखक के भाई ने उसे चुप रहने का इशारा करके कुछ चने खाने के लिए दिए | क्यों ?  आपको क्या लगता है , उन्होंने ये कहाँ से सीखा होगा ?

Thursday, 25 July 2024

ततारा वामीरो कथा ( कथन और कारण प्रश्न ) कक्षा १०

 

पाठ – ततारा वामीरो कथा

प्रश्न – कथन – ततारा और वामीरो का त्याग रूढ़ियाँ बदलने सहायक रहा |

कारण – ततारा बहुत अच्छा गाता था |

क – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

ख – कथन ओर कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे  की व्याख्या नहीं करते|

ग –कथन और कारण दोनों ठीक हैं और  एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

घ – कथन गलत है लेकिन कारण ठीक है |

प्रश्न – कथन -  ततारा ने वमीरो कोभूल जाना ही श्रेयस्कर समझा |

कारण –दुसरे गाँव के युवक के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए बाध्य नहीं हूँ |   

 क - कथन ओर कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे  की व्याख्या नहीं करते|

 – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

ग –कथन और कारण दोनों ठीक हैं और  एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

घ – कथन गलत है लेकिन कारण ठीक है |

प्रश्न –  कथन - ततारा को गाँव की सारी स्त्रियाँ एवं युवतियां पसंद करती थीं |   

   कारण – वह सुन्दर , सुशील एवं मददगार था |

क - कथन ओर कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे  की व्याख्या नहीं करते|

  – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

ग –कथन और कारण दोनों ठीक हैं और  एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

घ – कथन गलत है लेकिन कारण ठीक है |

प्रश्न – कथन -ततारा बालू के टीले पर जा बैठा |

कारण – वह अथक परिश्रम के कारण थक  गया था |

 क - कथन ओर कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे  की व्याख्या नहीं करते|

  – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

ग –कथन और कारण दोनों ठीक हैं और  एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

Tuesday, 16 July 2024

पाठ - ततारा वामीरो कथा ( कक्षा १० )

 

पाठ  - ततारा वामीरो

प्रश्न – समाज की रूढ़ियाँ ख़त्म करने के लिए तलवार खींचनी पड़ती है जिस प्रकार ततारा ने खींची यदि आप ततारा की जगह होते तो आप क्या करते ?

प्रश्न – अगर आपकी प्रेमिका को लोग भरे बाज़ार में बेइज्जत करे तो तो आप क्या करते | पाठ ततारा वामीरो के आधार पर स्पष्ट कीजिये |

प्रश्न – ततारा ने अपनी तलवार कभी अलग नहीं की थी फिर भी पशु पर्व में ततारा की तलवार ने द्वीप के दो हिस्से कर दिए | क्या गाँव वालों की सोच सही थी ? तर्क सहित स्पष्ट कीजिये |

प्रश्न – रूढ़ियाँ कब बुराई का रूप ले लेती हैं ? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है ? ततारा वमीरो कथा को आधार बनाकर उत्तर लिखिए |

प्रश्न – ततारा वमीरो की कथा निकोबारियों के घर – घर में क्यों सुनाई जाती है ?

प्रश्न – आपके अनुसार इस पाठ का अंत यदि दोनों के विवाह के साथ किया जाता तो कहानी का क्या रूप होता ? अपनी समझ के अनुसार उत्तर दीजिये |

प्रश्न -  पाठ के अंत में ततारा ने क्रोधवश अंडमान द्वीप को दो हिस्सों में बाँट दिया ? क्या क्रोध में लिया निर्णय सही होता है ? अपने जीवन से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये |

प्रश्न – अपने सामने एक सुन्दर युवक को देखकर वह विस्मित हुई | उसके भीतर किसी कोमल भावना का संचार हुआ | किन्तु अपने को संयात्कर उसने बेरुखी से जवाब दिया|

वमीरो का बेरुखी से जवाब देने के पीछे क्या कारण था ?

प्रश्न – ततारा वामीरो प्रेम कथा ने निकोबारियों के दृष्टिकोण को बदल दिया | पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिये |

प्रश्न – ततारा वमीरो कथा के अनुसार गाँव वाले ततारा  के सदाचारी व्यकित्त्व से प्रभावित ओर परिचित थे फिर भी वामीरो के मामले में उन्होंने उसका साथ क्यों नहीं दिया ? सपष्ट कीजिये |

प्रश्न – ततारा के व्यकित्त्व की कोई तीन बातें जो आपको अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं | लिखिए |

प्रश्न – यदि वामीरो सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करके ततारा के संग प्रेम संबंध बाँध कर विवाह कर लेती तो समाज उनके प्रति क्या विचार रखता ? यदि आप वमीरो की जगह होते तो आप क्या करते |  

 

Total Pageviews