Ads 468x60px

Social Icons

0

Friday, 1 August 2025

पाठ - तीसरी कसम ( कक्षा १० )

 

पाठ – तीसरी कसम

स्मरण पर आधारित

प्रश्न – शैलेन्द्र फिल्म तीसरी कसम के कौन थे ?

क – कलाकार

ख – गीतकार

ग – साहित्यकार 

घ –शिल्पकार

प्रश्न – फिल्म तीसरी कसम में राजकपूर की क्या भूमिका थी ?

क – हीराबाई

ख – हीरामन

ग – गाड़ीवान

घ – शो- मैन

अनुभव  आधारित

प्रश्न – फिल्म तीसरी कसम के आधार  पर बताइए कि एक सच्चा दोस्त ----- नहीं होता |

क – मददगार

ख – आगाह करने वाला

ग – आलोचक   

घ – दो से चार बनाने वाला

विश्लेषण -

प्रश्न – शैलेन्द्र एक सच्चे साहित्यकार थे क्योंकि वे  अपनी ----------करना  चाहते थे  |

क – आत्मा की भूख शांत

ख – फिल्म बनाना

ग – सच्चाई दिखाना

घ – रुचियों का परिष्कार  

प्रश्न –  कथन – तीसरी कसम शैलेन्द्र के जीवन की पहली और आखिरी फिल्म थी |

कारण – तीसरी कसम को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक मिला |

१ – कथन और कारण दोनों ठीक हैं और एक दूसरे की व्याख्या भी करते हैं |

२ – कथन ठीक हैं लेकिन कारण गलत है |

३ – कथन और कारण दोनों ठीक हैं लेकिन एक दूसरे की व्याख्या नहीं करते |

४ – कथन ठीक है लेकिन कारण गलत है |

अनुभव आधारित

प्रश्न –  फिल्म तीसरी कसम में राजकपूर को लोग समीक्षक और  कला मर्मज्ञ आँखों से बात करने वाला कहते हैं आप इस कोटि में अपने किस कलाकार को रखना चाहोगे ? फिल्म का नाम बताते हुए उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए |

प्रश्न –  राजकपूर ने फिल्म तीसरी कसम को बनाने पर शैलेन्द्र को अपनी सहमती नहीं दी |इसी प्रकार आपने कभी अपने मित्र की किसी बात पर असहमति दिखाई हो और  दोस्ती में तनाव आया हो तो उस परिस्थिति में आपने इस रिश्ते को कैसे संभाला ,  कोई तीन उपाय बताते हुए तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए |

प्रश्न – शैलेन्द्र ने फिल्म के न चलने के कारणों को जानने के बाद भी फिल्म बनाई और वह नहीं चली | इसी प्रकार आपने भी कोई काम  , कारण जानने के बाद भी किया हो तो उसके क्या परिणाम हुए ? ६० – ७० शब्दों में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए |  ३ अंक

विशलेषण आधारित

प्रश्न – पाठ तीसरी कसम में हीरामन का बात – बात पर  कसम खाना आपको उसकी किस विशेषता को अपनाने की प्रेरणा देता है और क्यों ? ५० – ६० शब्दों में कारण बताते हुए उत्तर लिखिए |   ३ अंक  

प्रश्न – क्या  फिल्म ‘तीसरी कसम ‘ में  समाज का  हीराबाई को इज्जत की नज़रों से न देखना उचित था ? तत्कालीन  तथा वर्तमान समाज से तुलना करते हुए स्पष्ट कीजिए | ३ अंक

 प्रश्न - पाठ ‘तीसरी कसम’  में हीरामन की ईमानदारी और संवेदनशीलता तुम्हें किन जीवन मूल्यों की याद दिलाती है? उचित विकल्प चुनिए –

क – त्याग और सम्मान

ख – वचनबद्धता और कटुता

ग – सादगी और शुद्धता

घ -  भावुक और कसम

प्रश्न – क्या  हीरामन का चरित्र समाज को सशक्त और मानवीय बना सकता है ? पाठ तीसरी कसम के आधार पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कोई तीन कारण लिखिए |     ३ अंक  

प्रश्न – हीराबाई की ---------- बोली पर रीझता हुआ राजकपूर हिरामन बन गया |

१ – मनुआ – नटुआ

२ फेनु – गिलासी

३ – महिमामय

४ –  आँखों से बोलना

 

0 comments :

Post a Comment

 

Total Pageviews