पाठ - ततारा वामीरो
प्रश्न – समाज की रूढ़ियाँ ख़त्म करने के लिए तलवार खींचनी पड़ती है जिस
प्रकार ततारा ने खींची यदि आप ततारा की जगह होते तो आप क्या करते ?
प्रश्न – अगर आपकी प्रेमिका को लोग भरे बाज़ार में बेइज्जत करे तो तो
आप क्या करते | पाठ ततारा वामीरो के आधार पर स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न – ततारा ने अपनी तलवार कभी अलग नहीं की थी फिर भी पशु पर्व में
ततारा की तलवार ने द्वीप के दो हिस्से कर दिए | क्या गाँव वालों की सोच सही थी ? तर्क सहित स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न – रूढ़ियाँ कब
बुराई का रूप ले लेती हैं ? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है ? ततारा वमीरो कथा
को आधार बनाकर उत्तर लिखिए |
प्रश्न – ततारा
वमीरो की कथा निकोबारियों के घर – घर में क्यों सुनाई जाती है ?
प्रश्न – आपके अनुसार
इस पाठ का अंत यदि दोनों के विवाह के साथ किया जाता तो कहानी का क्या रूप होता ?
अपनी समझ के अनुसार उत्तर दीजिये |
प्रश्न - पाठ के अंत में ततारा ने क्रोधवश अंडमान द्वीप
को दो हिस्सों में बाँट दिया ? क्या क्रोध में लिया निर्णय सही होता है ? अपने
जीवन से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न – “ अपने सामने एक सुन्दर युवक को देखकर वह विस्मित
हुई | उसके भीतर किसी कोमल भावना का संचार हुआ | किन्तु अपने को संयात्कर उसने
बेरुखी से जवाब दिया|”
वमीरो का बेरुखी से
जवाब देने के पीछे क्या कारण था ?
प्रश्न – ततारा
वामीरो प्रेम कथा ने निकोबारियों के दृष्टिकोण को बदल दिया | पाठ के आधार पर
स्पष्ट कीजिये |
प्रश्न – ततारा
वमीरो कथा के अनुसार गाँव वाले ततारा के
सदाचारी व्यकित्त्व से प्रभावित ओर परिचित थे फिर भी वामीरो के मामले में उन्होंने
उसका साथ क्यों नहीं दिया ? सपष्ट कीजिये |
प्रश्न – ततारा के
व्यकित्त्व की कोई तीन बातें जो आपको अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती
हैं | लिखिए |
प्रश्न – यदि वामीरो
सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करके ततारा के संग प्रेम संबंध बाँध कर विवाह कर
लेती तो समाज उनके प्रति क्या विचार रखता ? यदि आप वमीरो की जगह होते तो आप क्या
करते |
Good questions for chapter practice..... And exactly like value based and competency based
ReplyDelete