Ads 468x60px

Social Icons

0

Monday, 13 July 2020

रहीम के दोहे कक्षा -९ ( कार्यपत्रिका )

  1. रहीम के अनुसार हमें हमेशा अपने रिश्तों के धागों को संभलकर रखना चाहिए लेकिन कभी कभी   आपकी नम्रता आपकी कमजोरी का पर्याय मान ली  जाती है - कथन को चीन के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिये |
  2. एक काम को एक बार में करने से सभी काम सफल हो जाते हैं - यह कथन रहीम का है किन्तु यदि आज के सन्दर्भ मैं देखें तो यह उक्ति गलत लगती है | अपने उदाहरन द्वारा प्रमाणित कीजिये |
  3. जब दो बच्चे आपस मैं लड़ते हैं और उनके बीच बात बिगड़ जाती है तो क्या उनके सबंध फाटे हुए दूध कि भाँती हो जाते हैं या पहले से भी मधुर , मनोविज्ञान को आधार बनाकर उत्तर दीजिये |
  4.  अपने कष्टों के निवारण के लिए मनुष्य को चित्रकूट जाना चाहिए या उसके निवारण के लिए अपनी कमियों को ढूँढ को उन्हें दूर करने का संघर्ष करना चाहिए | स्पष्ट कीजिये |
  5. रहीम ने जीवन और पानी के बीच जो सम्बन्ध बताया है क्या वह उचित है ? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिये |
  6. कबीर के अनुसार मोह माया को त्याग देना चाहिए और रहीम के अनुसार विपरीत समय के लिए कुछ पूँजी बचाकर रखनी चाहिए | आप इन दोनों में से किसे सही मानते  हैं और क्यों  ? 
  7. रहीम के अनुसार तलवार और सुई दोनों का अपनी जगह महत्त्व है इसे कोरोना महामारी के कारण घर लौटते मजदूरों के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिये | 
  8. समुद्र कि विशालता उसकी प्रशंसा का कारण न बनकर कीचड का जल प्रशंसनीय हो जाता है | किसी भी ज्वलंत उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिये | 

0 comments :

Post a Comment

 

Total Pageviews