आतंरिक मूल्यांकन
कला समेकित शिक्षण परियोजना कार्य
विषय - हिंदी
कक्षा -9
पूर्णांक - ५
प्रस्तुत राज्य - दिल्ली + सिक्किम ( सी बी एस ई द्वारा प्रदत्त )
चयनित विषय -
सिक्किम की आदिम जाति का वर्णन
( गायन , काव्य , नाट्य ,पी पी टी ,रेडियो जॉकी , संवाद , कृत्रिम यात्रा आदि में से किसी एक विधा का प्रयोग कर परियोजना कार्य का प्रारम्भ करें )
सामूहिक कार्य
(निम्न में से किसी भी एक विषय को लेकर कार्य करें )
- आदिम जाति की वेश भूषा
- धर्म
- आभूषण
- लघु उद्योग
- लोक गीत -संगीत
- भाषा
- विवाह संस्कार
- रहन -सहन
- रीती रिवाज़ आदि
-
शिक्षण अधिगम
- सिक्किम कीआदिम जाति से व् उसकी विशेषताओं से परिचित हो पाएंगे |
- उनकी विकास यात्रा जान पाएंगे
- स्वयं करके सीखने पर स्थायी ज्ञान प्राप्त करेंगे |
- शिक्षण में रुची बढ़ेगी |
- रचनात्मक एवं सृजनात्मक ज्ञान बढ़ेगा |
- सहयोग एवं सहनशीलता बढ़ेगी |
- वर्तनी विकास होगा
- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी |
- छात्र अपनी योग्यता व क्षमता से परिचित हो पाएंगे |
- इस प्रकार के परियोजना कार्य छात्रों सकारात्मकता उत्पन्न करेंगे |
परियोजना कार्य को करने का तरीका
- समूह कम से कम ४ और अधिकतम ७ ( ७ केवल उनके लिए जो नाटिका प्रस्तुत करेंगे )
- पी पी टी को वीडियो में बनाना है जिसमे आपका संवाद भी हिंदी में ही होगा |
- आपका वीडियो भी उसमे दिखाई देना चाहिए पावर पॉइंट को समझाते हुए |
- प्रत्येक छात्र का कार्य उसमे दिखाई देगा नाम एवं कक्षा के साथ |
- सबसे पहली स्लाइड में आपका स्लोगन रहेगा _चलो सिक्किम की ओर या सफ़रनामा सिक्किम का
- दूसरी स्लाइड में मुख्य विषय - आदिम जाति रहेगा और यदि आप इसमें भी किसी विशेष जैसे रीती रिवाज़ ,आभूषण , लघु उद्योग के बारे में बता रहे हैं तो वह भी लिखना है |
- तीसरी स्लाइड में आप सभी के नाम कक्षा एवं वर्ग के साथ
- किसने निर्देशन दिया , संवाद किसके थे ,जानकारी कहाँ से आई , अध्यापिका का नाम , दिनांक कब दिया गया था , कब पूरा हुआ आदि |
- आप अपने ग्रुप में एक बच्चा ऐसा रखें जिसे कंप्यूटर की जानकारी हो और वह आपके काम को सूंदर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करे | स्वयं ही एक मुखिया भी चुन लें ताकि सारा कार्य एक स्थान पर ही एकत्रित हो जाये |
- स्लइडों की संख्या १५ - २० हो परिचय को मिलाकर
मूल्यांकन के आधार बिंदु
विषय सामग्री - २ अंक
रचनात्मकता - १ अंक
प्रस्तुति - १ अंक
सामूहिक सामंजस्य - १ अंक
२६ जून २०२० तक कार्य का समापन समय रहेगा
for example you can use this also
http//youtu.be/oiC8YnqRVDQ
http//youtu.be/x1o9ytLpRoM
ekbharat.gov.in
Thanks for this we have to make a project on the districts of assam it helps a bit tho
ReplyDelete