Ads 468x60px

Social Icons

0

Wednesday 9 February 2022

मूल्यपरक प्रश्न ( कक्षा १० )

 

प्रश्न – सपनो के से दिन – पाठ में लेखक ने अपने साथ पढने वाले लड़कों की पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति के बारे में बताकर कहा कि उनके अभिभावक उन्हें स्कूल भेजकर पढ़ाने में  ज़्यादा रुचि नहीं लेते थे | आपकी दृष्टि में यह कहाँ तक उचित था ? आज स्थिति में क्या बदलाव आया है ? अपने विचार लिखिए |

प्रश्न – हरिहर काका को अपने जीवन से क्या – क्या समझ आने लगी थी ? आप इन पर क्या टिप्पणी करना चाहेंगे ?

प्रश्न – इफ्फन को अपने माँ –बाप , भाई बहन और अपनी दादी से प्यार क्यों था ? क्या आप भी अपनी दादी या नानी का बहुत आदर करते हैं ? टोपी शुक्ला  पाठ के आधार पर लिखिए |

प्रश्न –वजीर अली के अंग्रेजों के खेमे में बिना हथियार घुस जाने पर लेखक ने उसे एक जांबाज़ सिपाही कहकर पुकारा | यदि इसी जांबाजी से हमारे  सैनिक भी शत्रु सेना में बिना हथियार घुस जाएँ तो आप उन्हें क्या कहकर पुकारोगे | एकांकी कारतूस और कविता -कर चले हम फ़िदा के सन्दर्भ में अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये |

प्रश्न – आज मीडिया के इस दौर में जहाँ आप  अपशब्दों से भरे चलचित्र देखते हो और उसकी भाषा को अपनी जीवन शैली बना लेते हो ऐसे में इन शब्दों के प्रयोग पर आपके घर के बुजुर्गों की क्या प्रतिक्रिया होती है ? क्या उस समय आप अपनी  तुलना पाठ टोपी शुक्ला के टोपी से करने लगते हैं | सप्रमाण उत्तर दीजिये |

प्रश्न – पर्वत प्रदेश में पावस कविता में जिस प्रकार कवि ने प्रकृति के भिन्न बदलते रूपों का वर्णन किया है उसी प्रकार मैदानों में आपको यह ऋतु  किस रूप में दिखाई देती है ? अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दीजिये |

प्रश्न – पाठ झेन  की देन में हमने चाय पीने की एक विधि – चा – नो - यू के विषय में पढ़ा जो मानसिक तनाव को कम करने में सक्षम बताई गई है क्या आपको भी लगता है कि भारत जैसे देश में भी इस प्रकार की विधियाँ है यदि हां तो कौन सी और उनसे क्या लाभ है ? किसी एक विधि का कारगर रूप चाजीन के आधार पर स्पष्ट कीजिये |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

0 comments :

Post a Comment

 

Total Pageviews