एन.के
बागड़ोदिया पब्लिक स्कूल,द्वारका
कक्षा : दसवीं    पूर्ववार्षिक परीक्षा सत्र : 2022-23
समयावधि
: 3घंटे विषय : हिंदी (भाग –अ) अधिकतम अंक : 80
सामान्य निर्देश : 
1.     
प्रश्न-पत्र के
दो खंड हैं अ और ब ।
2.     
खंड ‘अ’में
उपप्रश्नों सहित 45 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए
कुल 40 प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
3.     
खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं
,आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं । 
4.     
निर्देशों को
बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए।
5.     
दोनों खंडों  के कुल 18 प्रश्न हैं । दोनों खंडों  के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है ।
6.     
यथासंभव दोनों खंडों
 के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए ।
|  | खंड-अ वस्तुपरक प्रश्न  |  | 
| प्रश्न
  1  | निम्नलिखित
  अपठित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें व पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे सटीक
  विकल्प को चुनकर लिखिए - ‘प्रबुद्ध भारत’ दिसंबर 1898, को दिए एक
  साक्षात्कार में विवेकानंदजी ने बताया कि मैंने पृथ्वी के दोनोंगोलार्धों का पर्यटन
  किया है। मेरा तो दृढ़ विश्वास है कि जिस जाति ने सीता को उत्पन्न किया, चाहे वह उसकी
  कल्पना ही क्यों न  हो, उस जाति में स्त्री
  जाति के लिए इतना अधिक सम्मान और श्रद्धा है, जिसकी तुलना
  संसार में हो ही नहीं सकती ।पाश्चात्य स्त्रियाँ  ऐसे कई कानूनी बंधनों से जकड़ी हुई हैं, जिनसे भारतीय
  स्त्रियाँ सर्वथा मुक्त एवं अपरिचित हैं । भारतीय समाज में निश्चय ही दोष और
  अपवाद दोनों हैं। पर यही स्थिति पाश्चात्य समाज की भी है ।हमें यह नहीं भूलना
  चाहिए कि संसार के सभी भागों में प्रीति, कोमलता और
  साधुता को अभिव्यक्त करने के प्रयत्न चल रहे हैं। भारतीय स्त्री -जीवन में बहुत-सी
  समस्याएँ हैं और ये समस्याएँ बड़ी गंभीर हैं। परंतु इनमें से कोई भी ऐसी नहीं है
   जो 'शिक्षा' रूपी मंत्र-
  बल से हल न हो सके। पर हाँ, शिक्षा की सच्ची कल्पना हममें से
  कदाचित ही किसी ने की हो। मैं मानता हूँ कि सच्ची शिक्षा वह है जिससे मनुष्य की
  मानसिक शक्तियों का विकास हो। वह शब्दों का केवल रटना
  मात्र न हो। यह व्यक्ति की मानसिक शक्तियों का ऐसा विकास हो जिससे वह  स्वयंमेव  स्वतंत्रतापूर्वक विचार करके उचित निर्णय लें  सके। भारतीय स्त्रियों  को ऐसी शिक्षा दी जाए जिससे वे निर्भय  होकर भारत के प्रति अपने कर्त्तव्य को
  भली-भाँति निभा सकें और संघमित्रा, लीला, अहिल्याबाई
  और मीरा आदि महान भारतीय देवियों की परंपरा को आगे बढ़ा सकें, 'वीरप्रसूता' बन सकें। (क)गद्यांश में समस्त विश्व द्वारा किए
  जाने वाले किन प्रयत्नों का उल्लेख है ? (अ) स्त्रियों को धार्मिक-सामाजिक शिक्षा दिए जाने के लिए किए जानेवाले प्रयास । (ब) लोगों में
  प्रेम, सज्जनता एवं
  संवेदनशीलता के विकास के लिए  किए गए प्रयास । (स) मानव जाति को धर्म-राजनीति की शिक्षा हेतु किए जाने वाले  प्रयास । (द)समस्त का समाधान धर्म में तलाशने
  हेतु किए जाने वाले प्रयास  | 1X5-5अंक  | 
|  | (ख)“भारतीय समाज
  में निश्चय ही दोष और अपवाद दोनों है।” विवेकानन्द
  नेऐसा क्यों कहा ? (अ)भारतीय समाज में महिलाओं के शोषित
  और सशक्त दोनों रूप होने के कारण  (ब)भारतीय समाज
  में महिलाओं का बहुतअधिक शोषण होने केकारण  (स) भारतीय
  समाज में महिलाओं के अत्यधिकधार्मिक होने के कारण  (द) भारतीय
  समाज में महिलाओं के अत्यधिकअशिक्षित होने के कारण  |  | 
|  | (ग)‘सच्ची शिक्षा’ की परिकल्पना में शामिल
  नहीं है-- (अ) धर्म-शिक्षा के माध्यम से सामाजिक
  समस्याओं का समाधान  (ब)महिलाओं की शिक्षा प्राप्ति में समान रूप से भागीदारी (स)अभय, सजगता एवं कर्त्तव्य बोध के विकास हेतु शिक्षा (द)स्वतंत्र सोच एवं निर्णय क्षमता के विकास हेतुशिक्षा  |  | 
|  | (घ) हर समस्या के समाधान का रामबाण है- (अ) सर्व शिक्षा(ब) स्त्री शिक्षा (स)सामाजिक शिक्षा(द) राजनैतिक शिक्षा |  | 
|  | (ड) ‘वीर प्रसूता’ का आशय है-- (अ) अपना निर्णय स्वयं लेने वाली(ब)वीरों को जन्म देने वाली (स) परंपराओं का निर्वाह करने वाली(द) कर्त्तव्य  का बोध
  रखने वाली  |  | 
| प्रश्न
  2  |  सोना तपने पर
  कंचन बनता है। ठीक यही बात आदमी के साथ भी है। हमारे धर्मग्रंथों में कहा गया है
  कि दुनिया में सबसे दुर्लभ आदमी का शरीर है। सारे प्राणियों में आदमी को ऊँचा
  माना गया है और वह  इसलिए कि आदमी के पास
  बुद्धि है, विवेक है। संसार में जितनी चीज़ें  आविष्कृत हुई हैं, सब बुद्धि के ज़ोर  पर हुई हैं । आज हज़ारों मील की यात्रा घंटों
  में हो जाती है। यह सब आदमी की बुद्धि से ही संभव हुआ है।जिसके पास इतनी चीज़ हो
  वह धन या दुनियादारी की चीज़ों के पीछे भटके, यह उचित नहीं है। बुद्धि का प्रयोग उसे
  बराबर आगे बढ़ने के लिए करना चाहिए। जिन्होंने ऐसा किया है, उन्होंने मानवता की
  बड़ी सेवा की है ।उनका नाम अमर हो गया है। धन का खोट आदमी को तब मालूम होता है,
  जब वह खरा बनने लगता है। खरा बनने का अर्थ यह नहीं है कि इंसान घर-बार छोड़ दे,जंगल
  में चला जाए और भगवान के चरणों में लौ लगाकर बैठा रहे। बहुत से लोग ऐसा करते भी हैं
  , पर यह रास्ता सबका रास्ता नहीं है। दुनिया में  ज्यादतर लोगों का वास्ता  अपने घर के लोगों  से ही नहीं, दूसरों के साथ भी पड़ता है। उत्तम
  पुरुष वह है, जो अपनी बुराइयों को दूर करता है और नीतिका जीवन बिताते हुए अपने
  देश और समाज के काम आता है, सबसे प्रेम करता है और सबके सुख-दुःख  में काम आता है। (क) बुद्धि-विवेक
  का प्रयोग किस कार्य में होना चाहिए? (अ) सफ़र
  को  आसान बनाने वाली खोजों में (ब) अधिक से अधिक
  धन-दौलत जुटाने में (स) निरंतर
  स्वयं का विकास करते रहने में (द) भौतिक
  सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में (ख) सभी
  प्राणियों में मानव को सर्वश्रेष्ठ क्यों माना गया है ? (अ) उसके
  पास मौजूद बुद्धि और विवेक के कारण। (ब) पशुओं से
  भिन्न विशेष शारीरिक संरचना के कारण। (स) उसके पास
  मौजूद धन और दौलत के कारण (द) उसके
  द्वारा की गई विविध खोजों के कारण। (ग) धन की
  निरर्थकता का अहसास कब होता है ? (अ) जब
  उससे मनचाही वस्तु नहीं मिल पाती है। (ब) घर-संसार का
  त्याग कर संन्यास ग्रहण करने पर। (स) यह
  पता चलने पर कि इससे प्राप्त सुख वास्तविक नहीं है। (द) यह पता चलने
  पर कि इसकी मौजूदगी खतरे का कारण है। (घ) धर्मग्रंथ
  किसे दुर्लभ बताते हैं ? (अ) अमर होने को (ब) बुद्धि-विवेक
  को (स) मानव तन को(द) भौतिक उपलब्धि
  को (ङ) 'श्रेष्ठ'
  कौन है ? (अ) प्रेम
  और मानवता में विश्वास रखने  वाला। (ब) निरंतर अपना
  आर्थिक विकास करने वाला। (स) भक्ति और
  शक्ति में विश्वास रखने  वाला। (द) निरंतर अपना
  शैक्षणिक विकास करने वाला। | 1X5-5अंक  | 
| प्रश्न
  3 | (क)
  कमरे में आते ही भाई साहब का वह रौद्र रूप देखकर प्राण सूख जाते हैं।-
  रेखांकित पदबंध है। (1) संज्ञा
  पदबंध (2)
  सर्वनाम पदबंध  (3) विशेषण
  पदबंध (4) क्रिया पदबंध  | 1X4-4अंक  | 
|  | (ख) ‘निर्भीक
  और साहसी  वज़ीर अली अपने अधिकार के लिए
  लड़ रहा था ।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है - (1) साहसी वज़ीर
   अली(2)लिए
  लड़ रहा था  (3)निर्भीक
  और साहसी(4) अपने
  अधिकार के लिए  |  | 
|  | (ग) 'उसने तताँराको
  तरह-तरह से अपमानित किया।' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है- (1) क्रिया विशेषण पदबंध (2) विशेषण
  पदबंध  (3) सर्वनाम
  पदबंध (4) क्रिया पदबंध |  | 
|  | (घ)
  फैलते हुए प्रदूषण ने पक्षियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया।'
  रेखांकित पदबंध का भेद है — (1 ) संज्ञा पदबंध (2) सर्वनाम
  पदबंध  (3)क्रिया
  पदबंध (4)क्रिया विशेषण पदबंध |  | 
|  | (ड) 'चाजीन
  ने चाय तैयार करके हमारे सामने रख दी ।' वाक्य में क्रिया पदबंध है - (1 ) चाय
  तैयार करके(2)  रख दी (3) चाजीन ने चाय(4) तैयार
  करके हमारे सामने |  | 
| प्रश्न
  4  | निम्नलिखित ‘रचना
  के आधार पर भेद’पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं
   चार प्रश्नों  के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए- |  | 
|  | (क)निम्नलिखित
  में से उपयुक्त सरल वाक्य चुनकर लिखिए - (1)जो कुछ
  पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो ।    (2)भाई साहब उपदेश देने की कला में निपुण
  थे। (3)मैं उनकी लताड़
  सुनता और आँसू बहाने लगता     (4)वे तो वही
  देखते हैं जो पुस्तक में लिखा है। (ख)‘बाहर बेढब-सा
  मिट्टी का बर्तन था और उसमें पानी भरा हुआ था।’रचना की
  दृष्टि से वाक्य है- (1) सरल वाक्य (2)संयुक्त वाक्य  (3)मिश्र वाक्य (4)संकेत वाक्य  | 1X4-4अंक  | 
|  | (ग)
  'नूह ने उसकी बात सुनी और दुःखी होकर  मुद्दत तक रोते रहे।' इस
  वाक्य का सरल वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है- (1)
  जब नूह ने उसकी बात सुनी तब वे दुःखी हो गए और मुद्दत तक रोते रहे। (2) नूह उसकी बात सुनकर दुःखी होकर मुद्दत तक
  रोते रहे। (3)नूह
  ने दुःखी होकर उसकी बात सुनी और मुद्दत तक रोते रहे। (4) चूँकि
   नूह ने उसकी बात सुनी इसलिए वे दुःखी हो
  मुद्दत तक रोते रहे। |  | 
|  | (घ)निम्नलिखित
  वाक्यों में संयुक्त वाक्य है- (1) संसार की रचना कैसे भी हुई हो लेकिन धरती
  किसी एक की नहीं है। (2) सहसा
  नारियल के झुरमुटों में उसे एक आकृति कुछ साफ हुई। (3) बार-बार तताँरा का
  याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता था। (4)
  मेरे जीवन में यह पहली बार है कि मैं इस तरह से विचलित हुआहूँ । (ड)'सालाना
  इम्तिहान में मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया।'  रूपांतरित
  करने पर इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा- (1)
  सालाना इम्तिहान में मैं पास होकर दरजे में प्रथम आया। (2)
  सालाना इम्तिहान हुआ मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। (3)
  मैं पास हो गया और दरजे  में प्रथम आया
  क्योंकि सालाना इम्तिहानहुआ। (4) जब सालाना इम्तिहान हुआ तो मैं उसमें पास
  हो गया और दरजे  मेंप्रथम आया। |  | 
| प्रश्न
  5  | (क)
  'नरहरि' शब्द किस समास का उदाहरण है ? (1)
  अव्ययीभाव समास(2) द्विगु समास    (3)
  तत्पुरुष समास     (4)
  कर्मधारय समास | 1X4-4अंक | 
|  | (ख)
  तत्पुरुष समास का उदाहरण है – (1)
  थोड़ा-बहुत (2) आगे-पीछे  (3)
  परिंदे -चरिंदे (4)शब्द-रचना |  | 
|  | (ग)
  अव्ययीभाव समास का उदाहरण नहीं है- (1)बेवक्त (2)बेहतर (3) बेकार (4)बेराह |  | 
|  | (घ)
  'आँचरहित' शब्द के लिए सही समास विग्रह है – (1) आँच से
  रहित(2)
  आँच और रहित (3) आँच में
  रहित(4) रहित आँच में |  | 
|  | (ङ) उत्तर पद
  प्रधान होता है – (1)
  बहुब्रीहि समास का(2) अव्ययीभाव समास का  (3)
  द्वंद्व समास का(4) तत्पुरुष समास का |  | 
| प्रश्न
  6  | निम्नलिखित
  मुहावरे पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार  मुहावरों के लिए सबसे उचित विकल्प को चुनकर
  लिखिए – | 1X4 -4  अंक  | 
|  | (क)
  'निराशा के बादल छंटना’ मुहावरे का सही अर्थ है (1)  कुछ अच्छा होना(2)  परेशान होना (3)
  उदासी दूर होना(4) दुःखी हो जाना |  | 
|  | (ख)विद्यार्थी को केवल .................... नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ शरीर और उन्नत
  मस्तिष्क वाला होनहार युवक होना है। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (1)अंधों में काना राजा(2)किताब
  में मग्न होना |  | 
|  | (ग)
  ‘पहाड़ टूटना’मुहावरे का प्रयोग किस वाक्य में सही हुआ है ? (1)पिता
  की मृत्यु से रमेश पर तो विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है । (2)
  तूफ़ान आने से पहाड़ टूट गया है । (3)
  पहाड़ तोड़ने की कोशिश मत करना । (4)
  तुम पहाड़ टूटने की प्रतीक्षा कर रहे हो । |  | 
|  | (घ)
  ‘व्यंग्य करना’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा है – (1)आड़े हाथों लेना (2)   सूक्ति बाण
  चलाना  (3)दाँतों पसीना आना(4)बहुत फजीहत करना |  | 
|  | (ङ) मुहावरे और अर्थ
  के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए -- (1) घुड़कियाँ
  खाना -साहस प्राप्त होना   (2) तलवार खींचना
  -सब कुछ नष्ट करना  (3) पन्ने रंगना
  -व्यर्थ में लिखना  (4) आग-बबूला
  होना – अपने वश में रहना |  | 
|  | (च) ईश्वर को
  पाने के लिए -------- ही पड़ता है । (1)बेराह
  चलना (2)आपा खोना  (3)मुँह की खाना (4)लोहा मानना |  | 
| प्रश्न
  7  | निम्नलिखित
  काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे सटीक विकल्प को चुनिए- मनुष्य
  मात्र बंधु  है ‘यही बड़ा विवेक है, पुराणपुरुष
  स्वयंभू पिता प्रसिद्ध एक है  फलानुसार
  कर्म के अवश्य बाह्य भेद हैं  परन्तु
  अंतरैक्य प्रमाणभूत वेद हैं | अनर्थ
  है कि बंधु  ही न बंधु की व्यथा हरे, वही
  मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे || | 1X5-5 | 
|  | (क)
  कवि समाज के भेदभाव के लिए उनके कर्मों को ज़िम्मेदार  ठहराता है इससे पता चलता है कि कवि है - (1) अध्यात्मवादी(2) समाजवादी     (3) अनुष्ठान ज्ञाता (4)
  साम्यवादी |  | 
|  | (ख) ‘विवेक  का अर्थ है-- (1)
  बुद्धि   (2)
  हाज़िर जवाब   (3)
  जवाब देही   (4)
  बोध |  | 
|  | (ग)
  स्वयंभू किसके लिए प्रयोगनहीं किया गया है – (1)
  स्वयं पैदा होने  वाला(2) ब्रह्मा (3) ईश्वर(4) पिता (घ)
  निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढिए – (1)
  मनुष्य एक परमात्मा की संतान है | (2)
  मानव केवल बंधुत्व वाले कार्य ही करता है | (3)
  लोगों को कष्ट पहुँचाना मनुष्य का कर्त्तव्य  है | (4) कर्मों के
  कारण ही मनुष्य भिन्न दिखाई देते हैं | (5) वेद प्रामाणिक
  नहीं हैं | पद्यांश
  से मेल खाते वाक्यों के लिए उचित विकल्प चुनिए- क
  -  (I) (2) (3)ख -  (2) (4) (5) ग -  (1) (2) (4)घ -(1) (3) (5) |  | 
|  | (ङ) मनुष्य
  कहलाने का अधिकारी है  – (1) जो मानवता का भाव रखता है(2) जो चापलूसी
  करता है  (3) जो
  अपना स्वार्थ देखता है (4) पुराणों से उत्तर खोजने होंगे |  | 
| प्रश्न
  8  | निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे
  सटीक विकल्प को चुनकर लिखिए  – क  साँवरिया  रा दरसणपास्यूँ ,पहर कुसुम्बी
  साड़ी – कवयित्री ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि 
  = (1) प्रियतम के रंग में रंग जाना चाहती है (2) ईश्वर के
  दर्शन पाना चाहती है (3)
  ईश्वर को प्रभावित करना चाहती है (4)
  लोक मर्यादा का पालन करना चाहती है | 1X2-2 | 
|  | ख  ‘तरने की हो शक्ति अनामय’ का भाव है – (1)
  सबका  उद्धार करें । (2)
  सारे दुखों से उबरने की शक्ति दें । (3) स्वस्थ
  रहकर पार उतरने का बल दें । (4) सत्मार्ग
  पर अनामय रहना  । |  | 
| प्रश्न
  9  | निम्नलिखित
  गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए-  राजकपूर ने एक
  अच्छे और सच्चे मित्र की हैसियत से शैलेन्द्र  को फिल्म की असफलता के खतरों से आगाह भी किया | पर वह तो एक
  आदर्शवादी भावुक कवि था , जिसे अपार संपत्ति और यश तक की
  इतनी कामना नहीं थी जितनी आत्मसंतुष्टि के सुख की अभिलाषा थी |  ‘तीसरी कसम’कितनी ही महान फिल्म क्यों न रही
  हो , लेकिन यह एक
  दुखद सत्य है कि इसे प्रदर्शित करने के लिए बमुश्किल वितरक मिले |  बावजूद इसके कि ‘तीसरी कसम’ में राजकपूर और
  वहीदा रहमान जैसे नामज़द सितारे थे , शंकर जयकिशन
  का संगीत था , जिनकी
  लोकप्रियता उन दिनों सातवें आसमान पर थी और इसके गीत भी फिल्म के प्रदर्शन के
  पूर्व ही बेहद लोकप्रिय हो चुके थे , लेकिन इस  फिल्म को खरीदने वाला कोई नहीं था |दरअसल इस
  फिल्म की संवेदना किसी दो  से चार बनाने
  का गणित जानने वाले की समझ से परे थी | उसमें  रची बसी करुणा तराजू पर तौली जा सकने वाली चीज़
  नहीं थी | | 1X5-5 | 
|  | (क)
  दो से चार बनाना अर्थात् – –  (1)  मुहावरा है / दो का दो करना (2) लोकोक्ति है / लाभ कमाना  (3) 
  मुहावरा / मुनाफ़ा  कमाना  (4)  मुहावरा / 
  व्यापारी होना   |  | 
|  | (ख) ‘तीसरी
  कसम’ फिल्म का दुखद सत्य क्या था – (1)
  करुणा की कमी थी(2) भावुकता से भरी थी   (3) वितरक नहीं मिल रहे थे |(4)
  आदर्शवादिता थी   |  | 
|  | (ग)
  शैलेन्द्र को असफलता से डर नहीं लगता था क्योंकि उनका कर्त्तव्य  था - –  (1) सच्चा साहित्यकार होना  (2) आदर्शवादी भावुक
  कवि   (3)
  लोकप्रियता (4) करुणा को तराजू पर तोलना   |  | 
|  | (घ)
  जिसे अपार संपत्ति और यश तक की इतनी कामना नहीं थी जितनी आत्मसंतुष्टि के सुख की
  अभिलाषा थी –  कथन के माध्यम से ज्ञात होता है कि शैलेन्द्र
  हैं – (1) दृढ़ निश्चयी , सच्चा
  साहित्यकार , आदर्शवादी (2)  सच्चा साहित्यकार, दृढ़ निश्चयी, उत्तम
  व्यापारी  (3) समाज सुधारक, उत्तम फिल्म निर्माता, उत्तम
  पटकथा लेखक (4)  आदर्शवादी , गीतकार, वितरक |  | 
|  | (ङ)
  निम्नलिखित कथन (अ) तथा कारण (ब) को ध्यानपूर्वक पढ़िए | उसके बाद दिए गए
  विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए– कथन (अ) – लेकिन फिल्म को खरीदने वाला कोई
  नहीं था |  कारण (ब) फिल्म सच्चाई पर आधारित थी,उसमें  परिस्थितियों को ग्लोरिफाई नहीं किया गया था | (1) कथन (अ) तथा कारण (ब) दोनों गलत हैं | (2)
  कथन (अ) गलत है लेकिन कारण (ब) सही  है | (3)  कथन (अ) सही है लेकिन कारण (ब ) उसकी गलत
  व्याख्या  है | (4)  कथन (अ) तथा कारण (ब) दोनों सही  हैं तथा कारण(ब) कथन (अ) की सही व्याख्या
  करता है | |  | 
| प्रश्न
  10  | निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे
  सटीक विकल्प को चुनिए – क निम्नलिखित
  में से कौन से वाक्य ‘झेन की देन’ लेख से प्राप्त प्रेरणा को दर्शाते हैं – (1)  हमें वर्तमान में ही जीना चाहिए । (2) मानसिक शांति के लिए चाय ही पीनी चाहिए । (3)
  लोगों से अपना दुःख बाँटने  के लिए भी
  समय निकालना चाहिए । (4)
  कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता,हर काम गर्व से करना चाहिए। 1   केवल (1)2  (1) और (2) 3  केवल (4)4  (1) (3) (4) | 1X2-2 | 
|  | ख
  वकील का क़त्ल करने के पीछे वज़ीर अली का क्या उद्देश्य था ? (1)
  सआदत अली को अंग्रेज़ों  की नज़र में नीचा
  दिखाने  के लिए  (2)  लोगों के सामने अपने आपको जांबाज़ दिखाना
  चाहता था |   (3) रॉबिनहुड
  कहलाना चाहता था |  (4) वज़ीर अली की शिकायत न सुनने के कारण |  | 
|  | खंड -ब वर्णनात्मक  | 40  | 
| प्रश्न
  11   | निम्नलिखित
  प्रश्नों में से किन्हीं  दो प्रश्नों के
  उत्तर(50-60)शब्दों में लिखिए – (क) “सुमित्रानंदन
  पंत को प्रकृति का चितेरा कविक्यों कहा गया है?” पठित कविताके आधार पर लिखिए | | 3X2-6अंक  | 
|  | (ख) अत्याचारी चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो एक दिन
  उसका अंत होता ही है |पाठ्यक्रम में पठित कविता के आधार पर आपको क्या सीख मिली ? |  | 
|  | (ग)
  विपत्ति आने पर मनुष्य निराश होता है, टूटता है,ऐसे में कवि ईश्वर से क्या माँग रहा
  है ?आप विपत्ति के समय किस प्रकार आत्मबल प्राप्त करते हैं ? |  | 
| प्रश्न
  12    | निम्नलिखित
  प्रश्नों में से किन्हीं  दो प्रश्नों के
  उत्तर(50-60)शब्दों में लिखिए – (क) हम सभी
  अपनी स्वतंत्रता चाहते हैं | जब हमारे अधिकार छिनते हैं तो हम छटपटाते हैं | ऐसे
  में हमारे पास केवल दो ही रास्ते होते हैं या तो हम घुटते रहें या आवाज़ उठाएँ  ?पाठ्यक्रम में पठित पाठ‘डायरी का एक पन्ना’ के
  आधार पर अपने विचार लिखिए | | 3X2-6अंक | 
|  | (ख) आप अपनी
  परेशानी बताने मालिकों के पास गए लेकिन उन्होंने आपकी बात सुने बिना ही आपको
  भला-बुरा कह दिया तो क्या ऐसे में आप वज़ीर अली को अपना गुरु मानकर वही सब करोगे
  जो उन्होंने किया?पाठ्यक्रम में पढ़े पाठ के आधार पर अपना मंतव्य स्पष्ट कीजिए | |  | 
|  | (ग)आपने अपने
  पाठ्यक्रम में एक दंतकथा पढ़ी |जिसमें बदलाव के लिए त्याग अनिवार्य बताया गया है
  ,उस पाठ पर टिप्पणी करते हुए अपने विचार व्यक्त कीजिए ||  |  | 
| प्रश्न
  13   | निम्नलिखित
  प्रश्नों में से किन्हीं  दो प्रश्नों के
  उत्तर(50-60)शब्दों में लिखिए– (क) मास्टर
  प्रीतमचंद और प्रिंसिपल शर्मा जी को आप आदर्शवाद की किस कोटि में रखना चाहेंगे और
  क्यों ? पाठ्यक्रम में पढ़े पाठों के आधार पर स्पष्ट कीजिए || | 3X2-6अंक | 
|  | (ख)धर्म
  स्थल/धर्म स्थान हमारी आस्था का प्रतीक होते हैं |धर्म स्थल अपनेपन,सहृदयता और
  सहयोग की भावना की समझ और संस्कार देते  है|परंतु यही आस्था का प्रतीक आपके विश्वास और
  भावनाओं को ठेस पहुँचाए  तो हम उससे अपना
  विश्वास खो बैठते हैं |पाठ्यक्रम में पढ़े पाठ के सन्दर्भ स्पष्ट कीजिए | |  | 
|  | (ग)“दोस्ती न
  उम्र जानती है नमजहब” -पाठ्यक्रम में पढ़े पाठ टोपी शुक्ला के आधार पर अपने विचार
  व्यक्त कीजिए | |  | 
| प्रश्न
  14  | निम्नलिखित
  में से किसी एक विषय पर संकेत- बिंदुओं  के आधार पर लगभग 100 शब्दों में एक अनुच्छेद
  लिखिए – (1)हिंदी
  हमारी पहचान  मातृभाषा के
  रूप में  संपर्क भाषा
  के रूप में  हिंदी का
  भविष्य  (2 )दौड़ती हुई ज़िन्दगी  कैसे  कारण  आवश्यकताओं में वृद्धि  क्या करें ? (3)व्हाट्सएप व्हाट्सएप क्या है ? संदेश भेजने का माध्यम  लाभ/हानि  | 5X1-5अंक  | 
| प्रश्न15      | अपने
  विद्यालय के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान
  में रखते हुए विद्यालय परिसर और कक्षा कक्ष में विशेष सुविधाओं की उपलब्धता के
  लिए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को 
  लगभग (100-120 शब्दों में)पत्रलिखिए| अथवा  रेल यात्रा
  के दौरान आपने अनुभव किया कि साधारण श्रेणी के यात्रियों को मिलने वाली खान-पान
  की सामग्री संतोषजनक नहीं होती |इस समस्या पर ध्यान आकर्षित करते
  हुए अधीक्षक ,खान-पान विभाग ,रेल भवन ,नई दिल्ली को पत्र लिखिए | | 5X1-5अंक  | 
| प्रश्न
  16    | दिल्ली पुलिस
  की ओर से ध्वनि-प्रदूषण रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेंतु  एक विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में लिखिए | अथवा  लक्ष्मी
  ज्वैलर्स (प्रा.) लि. केआभूषणों का एक
  विज्ञापन  लगभग 60 शब्दों में लिखिए | | 3 X1-3 अंक  | 
| प्रश्न
  17    | आपके स्कूल में प्रात:काल
  योगाभ्यास की कक्षा आरंभ करने की योजना है|इसकी पूरी जानकारी देते हुए सूचनापट पर
  लगाने के लिए लगभग 80 शब्दों में सूचना
  तैयार कीजिए।  अथवा आप विद्यालय के छात्र संघ के सचिव हैं |विद्यालय में
  मोबाइलफ़ोन ,स्मार्ट वॉच  निषेध है |इससे सम्बंधित सूचना लिखिए | | 4 X1-4 अंक | 
| प्रश्न
  18   | ‘चाल उलटी पड़
  गई |’ विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा
  लिखिए  |  अथवा आप कामिनी शर्मा /कान्हा शर्मा हैं |आपके
  विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं में हिंदी विषय नहीं है |आप मानविकी (आर्ट्स)में हिंदी विषय पढ़ना चाहते हैं |अपनी
  प्रधानाचार्या को विद्यालय के ईमेल पते पर ग्यारहवीं  कक्षा में हिंदी विषय लगाने का निवेदन करते
  हुए एक ईमेल लिखिए | | 5X1-5अंक | 
--------------------X--------------------
 
0 comments :
Post a Comment