Ads 468x60px

Social Icons

0

Sunday 9 May 2021

कला समेकित अधिगम ( कक्षा १० )

 

 

आतंरिक मूल्यांकन 

सत्र – २०२१-२२

कला समेकित शिक्षण परियोजना कार्य (कक्षा 10 हेतु )

विषय - हिंदी 
कक्षा -10 
पूर्णांक -  
प्रस्तुत राज्य  - दिल्ली + सिक्किम ( सी बी एस   द्वारा प्रदत्त )

चयनित विषय -

सिक्किम की संस्कार  संस्कृति का   वर्णन 

( गायन , काव्य , नाट्य ,पी पी टी ,रेडियो जॉकी , संवाद , कृत्रिम यात्रा आदि में से किसी एक विधा का प्रयोग कर परियोजना कार्य का प्रारम्भ करें )

सामूहिक कार्य 

(निम्न में से  किसी भी एक विषय को लेकर कार्य करें )

1.   आदिम जाति की वेश भूषा 

2.   धर्म 

3.   आभूषण 

4.   लोक गीत -संगीत 

5.   भाषा 

6.   विवाह संस्कार / जन्म संस्कार /मुंडन संस्कार आदि

7.   रीती रिवाज़ आदि  

शिक्षण अधिगम 

1.   सिक्किम कीसंस्कृति से व् उसकी विशेषताओं से परिचित हो पाएंगे

2.   उनकी विकास यात्रा  जान पाएंगे  

3.   स्वयं करके सीखने पर स्थायी ज्ञान प्राप्त करेंगे |  

4.   शिक्षण में रुची  बढ़ेगी |  

5.   रचनात्मक एवं सृजनात्मक ज्ञान बढ़ेगा

6.   सहयोग एवं सहनशीलता बढ़ेगी

7.   वर्तनी विकास होगा 

8.   आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

9.   छात्र अपनी योग्यता क्षमता से परिचित हो पाएंगे

10.                     इस प्रकार के परियोजना कार्य छात्रों सकारात्मकता उत्पन्न करेंगे

परियोजना कार्य को करने का तरीका 

1.   समूह कम से कम और अधिकतम ( केवल उनके लिए जो नाटिका प्रस्तुत करेंगे

2.   पी पी टी को वीडियो में बनाना है जिसमे आपका संवाद भी हिंदी में ही होगा

3.   आपका वीडियो भी उसमे दिखाई देना चाहिए पावर पॉइंट को समझाते हुए

4.   प्रत्येक छात्र का कार्य उसमे दिखाई देगा नाम एवं कक्षा के साथ

1.   सबसे पहली स्लाइड में आपका स्लोगन रहेगा _हमारी संस्कृति

2.   दूसरी स्लाइड में मुख्य विषय संस्कृति रहेगा  और यदि आप इसमें भी किसी विशेष जैसे रीति  रिवाज़ ,आभूषण  , खान – पान  के बारे में बता रहे हैं तो वह भी लिखना है |

3.   तीसरी स्लाइड में आप  सभी के नाम कक्षा एवं वर्ग के साथ 

4.   निर्देशन कर्ता का नाम , संवाद किसके थे ,जानकारी कहाँ से आई , अध्यापिका का नाम , दिनांक कब दिया गया था , कब पूरा हुआ  आदि

5.   आप अपने ग्रुप में एक बच्चा ऐसा रखें जिसे कंप्यूटर की जानकारी हो और वह आपके काम को सुन्दर  तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करे | स्वयं ही एक मुखिया भी चुन लें ताकि सारा कार्य एक स्थान पर ही एकत्रित हो जाये

6.   स्लाइड्स की संख्या १५ – २० के बीच ही हो |

मूल्यांकन के आधार बिंदु 

विषय सामग्री -    अंक 

रचनात्मकता - अंक 

प्रस्तुति  - अंक 

सामूहिक सामंजस्य  - अंक 

 

३१ मई  २०२१ तक कार्य का समापन समय रहेगा 

नियम – समय पर कार्य उपलब्ध करवाने पर  कार्य ५ अंकों में से जांचा जाएगा |

समय सीमा समाप्त होने के बाद एक हफ्ते तक कार्य उपलब्ध होने पर यही कार्य ३ अंक में से जांचा जाएगा |

उसके बाद प्राप्त होने पर यही कार्य २ अंक में से जांचा जाएगा |

अंत में कार्य समिति द्वारा निर्धारित होगा की इसके अंक देने है या नहीं |

जो छात्र कोरोना की चपेट में है उन्हें समय सीमा में छूट रहेगी और वे इससे सम्बंधित एक सन्देश अपनी विषय अध्यापिका को भेजेंगे ताकि हम आपकी वह जानकारी सुरक्षित रख सके |

कार्य को किस प्रकार से करना है इससे सम्बंधित आप MANJU GUPTA के नाम से YOU TUBE पर देख सकते हो |

 

 

https://youtu.be/voniynw7C2Q

0 comments :

Post a Comment

 

Total Pageviews